UGC NET 2022 यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से करें आवेदन

UGC NET 2022 यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से करें आवेदन : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट 2022 ने जून परीक्षा के संबंध में अधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। ऐसे उम्मीदवार जो कंप्यूटर आधारित टेस्ट में उपस्थित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूजीसी नेट 2022 आवेदन पत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा UGC NET Exam 2022 वर्ष में दो बार आयोजित करवाए जाते हैं यह परीक्षाएं पहले जून में करवाई जाती है फिर दिसंबर में करवाई जाती है। यूजीसी नेट 2022 के लिए अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल से 20 मई 2022 तक कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2022 की योग्यता, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता सहित संपूर्ण जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

UGC NET 2022
UGC NET 2022

UGC NET 2022 Application Fees

यूजीसी नेट 2022 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1100 निर्धारित किया गया है। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए ₹550 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹275 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

UGC NET 2022 Age Limit

यूजीसी नेट JRF के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा यूजीसी नेट असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। UGC NET 2022 के लिए आयु सीमा की गणना 1 जून 2022 को आधार मानकर की जाएगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

UGC NET 2022 Educational Qualification

यूजीसी नेट जून 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ सामान्य/अनारक्षित/सामान्य – ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार जिन्होंने मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक (बिना राउंड ऑफ) हासिल किए हैं। योग्यता से जुड़ी हुई विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढें।

How to Apply For UGC NET 2022

युजीसी नेट 2022 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी ओफिसल नोटिफिकेसन को जरूर पढ लें, इसके बाद आवेदन करें। आवेदन करने का पुरा परोसेस हम स्टेप बाई स्टेप नीचे बता रहे हैं।

  • सबसे पहले आपको UGC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारीक वेबसाइट के होमपेज पर UGC NET 2021 और 2022 के लिए पंजीकरण का लिंक दिकाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद में पुछी गई सारी जानकारी भरें और यूजीसी नेट पंजीकरण 2022 को पूरा करने के लिए एक पासवर्ड डाले।
  • फिर इसके बाद यूजीसी नेट 2022 के आइडी और पासवर्ड के साथ लॉगइन करें।
  • फिर यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी सही-सही ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके पश्चात आपको अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख ले।

UGC NET 2022 Important Links And Dates

Form Start Date 30 April 2022
Form Last Date 20 May 2022
Apply Online Click Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here

UGC NET 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

यूजीसी नेट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई 2022 तक कर सकते हैं।

UGC NET 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यूजीसी नेट 2022 के लिए आवेदन की प्रोसेस और लिंक ऊपर दिया हुआ है।

Leave a Comment