Rajasthan SKRAU Recruitment 2022 राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेसन, ऐसे करें आवेदन : स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा नोन टिचिंग के विभिन्न पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती कुल 66 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ओफिसल वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले ओनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan SKRAU Bharti 2022 के लिए ओनलाइन आवेदन 23 मार्च 2022 से शुरू होकर 07 मई 2022 तक चलेंगे। राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क आदि की जानकारी नीचे दी गई है। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी एक बार ओफिसल नोटिफिकेसन को जरूर पढ लें।

Rajasthan SKRAU Recruitment 2022 Vacancy Details
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए कुल 66 पद रखे गए हैं, जो इस प्रकार से हैं।
- लेखाधिकारी : 01
- सहायक कुल सचिव : 02
- सहायक अभियंता (सिविल) : 01
- कोच : 01
- फार्म मेनेजर/तकनीकी सहायक (कृषि) : 04
- प्रयोगशाला सहायक : 12
- कृषि पर्यवेक्षक : 04
- लिपिक ग्रेड 2nd : 30
- आशुलिपिक इंग्लिश : 09
- वाहन चालक : 02
Rajasthan SKRAU Recruitment 2022 Application Fees
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹800 रखा गया है और ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एमबीसी वर्ग के लिए ₹600 रखा गया है साथ ही एससी, एसटी. पीएच और ऐसे अभ्यर्थी जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख से कम है उनके लिए आवेदन शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया है ।
Rajasthan SKRAU Recruitment 2022 Age Limit
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के अंतर्गत स्वीकृत आशुलिपि का एवं वाहन चालकों के पदों हेतु अधिकतम आयु सीमा राज्य सरकार के नियमानुसार 40 वर्ष निर्धारित की गई है । इस भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।
Rajasthan SKRAU Recruitment 2022 Education Qualification
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए शैक्षिक योग्यता के विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन देखें साथ ही इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है ।
How To Apply For Rajasthan SKRAU Recruitment 2022
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पूर्व एक बार अधिकारिक विज्ञापन को जरुर पढ लें। योग्य होने पर नीचे दिए गए तरिके से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है ।
- होम पेज पर आपको non-teaching पोस्ट के लिए Registration हेतु लिंक देखने को मिलेगा। उस पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी आप लोगों को सही-सही भर देनी है।
- इसके बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो व सिग्नेचर अपलोड कर देने हैं।
- उसके बाद आप लोगों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को फाईनल सबमिट कर देना है।
- अंत में आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो जाने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लेवे।
Rajasthan SKRAU Recruitment 2022 Important Links And Dates
Form Start Date | 23 March 2022 |
Form Last Date | 07 May 2022 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Rajasthan SKRAU Recruitment 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर भर्ती 2022 के लिए आवेदन 07 मई तक कर सकते हैं।
Rajasthan SKRAU Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं ?
Rajasthan SKRAU Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने का प्रोसेस और लिंक ऊपर दिया हुआ है।