Rajasthan BSTC College Allotment Result 2021 राजस्थान बिएसटीसी काउंसलिंग लिस्ट 2021 :- राजस्थान बिएसटीसी काउंसलिंग ओर कोलेज अलोटमेंट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । BSTC Counseling 2021 में भाग लेने वाले परिक्षार्थियों को BSTC EXAM 2021 में प्राप्त अंकों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी की जाएगी। प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2021 हेतु माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के अधीन एवं शासन के आदेशों की अनुपालना में सत्र 2021-22 में नवीन निजी अध्यापक शिक्षा संस्थाओं को काउन्सलिंग में सम्मिलित किया गया है। दिनांक 15.02.2022 तक संशोधित काउन्सलिंग प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद संस्था आवण्टन जारी किया जाता है। संस्था आवण्टन की सूचना अभ्यर्थियों के लॉगिन एवं मोबाईल नम्बर पर प्रेषित की जायेगी। अभ्यर्थी अपने स्वयं के लॉगिन से संस्था / संस्था आवण्टन पत्र प्राप्त करेंगे तथा संस्था / संस्थान में रिपोर्टिंग करेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी ओफिसल वेबसाइट को विजिट करें।

Rajasthan BSTC After College Allotment Fees, BSTC Counselling 2021
Rajasthan BSTC कोलेज आवंटन के तहत जिन-जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज का आवंटन हो गया है, अब उन्हें काउन्सलिंग का चरणवार कार्यक्रम निम्नानुसार है –
कार्यक्रम | दिनांक |
शुल्क राशि रू. 13555 /- का भुगतान ई-मित्र, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के अतिरिक्त बैंक के माध्यम से अभ्यर्थी द्वारा किया जाना। | दिनांक: 02.03.2022 से दिनांकः 08.03.2022 |
अभ्यर्थी द्वारा स्वयं के लॉगिन के जरिये आवण्टित अध्यापक शिक्षा संस्था / संस्थान में प्रवेश के लिए ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करना। | दिनांक: 02.03.2022 से दिनांक: 09.03.2022 |
आवण्टित अध्यापक शिक्षा संस्था / संस्थान में रिपोर्टिंग हेतु उपस्थिति होना। | दिनांक: 03.03.2022 से दिनांक: 10.03.2022 |
संस्था / संस्थान द्वारा प्रवेशित छात्राध्यापकों के दस्तावेजों एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना। | दिनांक 03.03.2022 से दिनांक: 10.03.2022 |
Rajasthan BSTC College Allotment Result 2021 Important Instructions
- जिन अभ्यर्थियों की पूर्व में आवण्टित संस्था में परिवर्तन हुआ है, उन्हें पुनः दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है, केवल नवीन आवण्टित संस्था में उपस्थित होकर रिपोर्टिंग प्रक्रिया में भाग लेना है।
- जिन अभ्यर्थियों की पूर्व में आवण्टित संस्था यथावत है, उन्हें रिपोर्टिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेना है।
How to Check Rajasthan BSTC College Allotment Result 2021
राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज काउंसलिंग रिजल्ट 2021 कैसे चेक करें? राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग कॉलेज एलॉटमेंट रिजल्ट 2021 कैसे देखें? इन सभी सवालों के जवाब हम यहां स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं, जिससे अभ्यर्थियों को यह पता चल जाएगा की बीएसटीसी काउंसलिंग के बाद उन्हें कौनसी कॉलेज प्राप्त हुई है।
- अभ्यर्थी को सबसे पहले राजस्थान बीएसटीसी की ऑफिशल वेबसाइट को खोलना है।
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें कोलेज अलोटमेंट चेक करने का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदी इनमें से कोई दो जानकारी डालनी है।
- सारी जानकारी सही सही डालने के पश्चात गेट एलॉटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करना है
- क्लिक करते ही आपके सामने अलॉटमेंट कॉलेज का नाम, कोड और उसका एड्रेस आजाएगा।
Rajasthan BSTC Counselling Result 2021 Important Links
Rajasthan BSTC College Allotment Check 2021 | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram / Whatsapp | Click Here |